सेलिब्रेटी मैनेजर रोहणी अय्यर ने शुक्रवार रात अपने घर एक पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, डायना पेंटी, कृति सेनन समेत कई हसीनाएं पहुंची लेकिन सारी लाइमलाइट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने चुरा ली। पार्टी में पीसी बेहद ही हाॅट लुक में पहुंची।
इस दौरान पीसी येलो नाॅटेड टाॅप के साथ मैचिंग प्लाजो पैंट में बेहद ही स्टाइलिश दिखीं। इस नाॅटेड टाॅप में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं।
प्रियंका ने लुक को मिनिमल मेकअप, बाई बन, मेहरून लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने एक पर्स कैरी किया था।
प्रियंका ने पार्टी के बाद मी़डिया के सामने जमकर पोज दिए। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका अपने फैशन सेंस से खूब तारीफें बटौरती हैं। देसी गर्ल की ड्रेसिंग सेंस का कोई जवाब नहीं हैं।
उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। पीसी जो भी कैरी करती है उसमें स्टाइल के साथ-साथ स्वैग भी होता है। ग्लोबल स्टाइल आइकोन के नाम से मशहूर प्रियंका के स्टाइल को लड़कियां फाॅलो करती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। इसके अलावा उनके पास कई हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स भी हैं।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.